MI vs KKR: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड

By Kusum | Mar 29, 2026

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम 7.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। एमआई 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी लेकिन पिछले कुछ सालों से ट्रॉफी हाथ नहीं आई। मुंबई 2025 में क्वालिफायर-2 तक पहुंची थी। एमआई की कप्तानी हार्दिक पंड्या के पास है। वहीं केकेआर का नेतृत्व अंजिक्य रहाणे कर रहे हैं। 

केकेआर ने आईपीएल 2024 में दो बार मुंबई को धूल चटाई थी। केकेआर ने तब वानखेड़े में एमआई को 24 रन और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 18 रनों से हराया था। कोलकाता में आयोजित मैच बारिश से प्रभावित रहा था। 

प्रमुख खबरें

पोल्का डॉट ड्रेस में दिखीं Nupur Sanon, क्या घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

पीएम मोदी ने किया जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जिक्र, जमकर की तारीफ

Assam में गरजे Amit Shah, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

बेटे की मौत के बाद बहू से गुजारा भत्ता मांग सकते हैं सास-ससुर? Allahabad HC ने कहा- नहीं!