मियामी ओपन टेनिस: Elena Rybakina ने ट्रेविसन को हरा लगातार 12वीं जीत दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023

मियामी गार्डन्स। मौजूदा विंबलडन चैंपियन ऐलेना रायबकिना ने मियामी ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में 25वीं वरीयता प्राप्त मार्टिना ट्रेविसन पर 6-3, 6-0 की जीत आसान जीत दर्ज की। रायबकिना ने इस दौरान लगातार 10 ऐस लगाये और वह लगातार 12वें मुकाबले में अजेय  रहीं।   कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही 23 साल की इस खिलाड़ी की यह साल की 20वीं जीत है।

एटीपी रैंकिंग में पिछले सप्ताह शीर्ष पर पहुंचे अलकारज ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनलिस्ट टॉमी पॉल को 6-4, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने फ्रिट्ज की चुनौती होगी। नौवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के फ्रिट्ज ने होलगर रूने पर 6-3, 6-4 की जीत दर्ज की। दसवीं वरीयता प्राप्त सिनर ने छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। सिनर के सामने अब गैर वरीय  एमिल रूसुवुओरी की चुनौती होगी। रूसुवुओरी ने बॉटिक वैन डे जैंडस्चुल्प को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: जज बदलने के बाद नमाज पर आया बड़ा फैसला, HC ने अब क्या कहा?

Assam Election: हिमंता का Owaisi पर तीखा हमला, मिया समुदाय को बना रहे हैं हथियार

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश