भारत में 10 महीनों के दौरान एक लाख महिलाओं को डिजिटल कौशल सिखाएंगी ये 2 कंपनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

नयी दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को कहा कि वह राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ मिलकर भारत में अगले 10 महीनों के दौरान एक लाख से अधिक महिलाओं को डिजिटल कौशल सिखाएगा। कंपनी ने बताया कि इस गठजोड़ के तहत 70 घंटे से अधिक की पाठ्य सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें डिजिटल साक्षरता, रोजगार संवर्धन, नैनो उद्यमशीलता और संचार कौशल जैसे विषय शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Flipkart आदित्य बिड़ला फेशन का प्रस्तावित इक्विटी सौदा FDI नीति का उल्लंघन: CAIT

माइक्रोसॉफ्ट इससे पहले एनएसडीसी के साथ देश में एक लाख युवाओं को डिजिटल कौशल प्रदान करने की साझेदारी कर चुकी है और ताजा घोषणा इस पहल का विस्तार है। कंपनी ने बताया कि नई पहल के तहत ग्रामीण समुदायों की योग्य महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

सिक्के खरीदने के नाम पर Cyber Fraud करने वाले छह आरोपी Bihar से पकड़े गए

दूसरों पर पत्थर मत फेंको... एक्स-हसबैंड Pawan Kalyan के तलाक पर Renu Desai ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

Chhath Puja: Delhi में श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे 2000 से अधिक घाट, प्रवेश वर्मा ने दी जानकारी

कार्तिक द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा, ब्रह्मा जी की तपस्या से ऐसे प्रकट हुए भगवान चित्रगुप्त