Microsoft: नडेला ने कहा क्लाउड बड़ा बदलाव लाने वाली प्रौद्योगिकी जिसे बड़ी तेजी से अपनाया जा रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2023

मुंबई। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने क्लाउड को ‘बड़ा बदलाव लाने वाली’ बताते हुए कहा कि इस प्रौद्योगिकी को बहुत तेजी से अपनाया जा रहा है। नडेला भारत आए हुए हैं। अपने भारत दौरे में नडेला इस हफ्ते दिल्ली और बेंगलुरु जाएंगे तथा महत्वपूर्ण ग्राहकों, स्टार्टअप, डेवलपर, शिक्षाविदों और छात्रों से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: BharatPe के सीईओ ने पद छोड़ा, नलिन नेगी अंतरिम सीईओ निुयक्त

मंगलवार को मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट फ्यूचर रेडी लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने क्लाउड और कृत्रिम मेधा को आवश्यक बताते हुए कहा कि ये आर्थिक वृद्धि को गति देने में सहायक होंगी। नडेला ने कहा कि क्लाउड अभी आरंभिक से मध्यम दौर में है और यह बड़ा बदलाव लाने वाली है। उन्होंने कहा कि क्लाउड को बहुत तेजी से अपनाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं