Microsoft Cloud और AI विस्तार के लिए भारत में 3 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा: Satya Nadella

By रितिका कमठान | Jan 07, 2025

आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में क्लाउड और एआई बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। भारत में एक शानदार तेजी देखने को मिल रही है जहां लोग बहु-एजेंट प्रकार की तैनाती के लिए दबाव डाल रहे हैं।

सत्या नडेला ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति और संगठन को सशक्त बनाने का माइक्रोसॉफ्ट का मिशन कंपनी को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा, "इस उद्देश्य से यह सुनिश्चित होगा कि इस देश की मानव पूंजी लगातार आगे बढ़ती रहे। प्रौद्योगिकी के अपार अवसरों और संभावनाओं का लाभ उठा सके। हम आज अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हैं, जो हमने हमेशा से की है, कि हम 2030 तक 10 मिलियन लोगों को एआई कौशल के लिए प्रशिक्षित करेंगे।"

प्रमुख खबरें

बढ़ते Fuel Price पर Kharge का वार: PM Modi को गरीब नहीं, विदेश यात्रा प्यारी

Team India को हराने के बाद Laura Wolvaardt की ललकार, अब T20 World Cup जीतने को बेताब हैं

पुस्तक Apnapan का विमोचन: Shivraj Singh Chouhan ने PM Modi के Visionary Leadership को किया सलाम

Debasish Samantaray ने BJD को छोड़ तुरंत थामा BJP का दामन, Odisha की राजनीति में हलचल