By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2024
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की कथित रूप से लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के मलघोट विरैचा गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे रामायण (50) को पारिवारिक रंजिश के चलते उसी के गांव के गमहू, दिलीप, लक्ष्मण और गमहू की पत्नी ममता ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।