राज्यसभा में बोले संतोष गंगवार, लौट रहे हैं प्रवासी मजदूर, मिल रहा है काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान लगभग एक करोड़ प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्यों को चले गए थे लेकिन उनमें से अधिकतर अब लौट आए हैं और रोजगार हासिल कर रहे हैं। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘प्राप्त सूचना के मुताबिक लगभग एक करोड़ श्रमिक अपने कार्य स्थलों से अपने गृह राज्यों को लौट गए थे। लेकिन अब इनमें से अधिकतर लोग काम पर लौट आए हैं और रोजगार हासिल कर रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: छह वर्षों में हुनर हाट के जरिये पांच लाख से ज्‍यादा लोगों को मिला रोजगार : नकवी 

एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘नियोजनीयता में सुधार करते हुए रोजगार पैदा करना सरकार की प्राथमिकता रही है।’’ उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), महात्मा गांधी रा‍ष्ट्रीय ग्रामीणरोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) जैसी योजनाएं शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें