By एकता | Apr 13, 2023
बॉलीवुड के मशहूर गायकों में शुमार मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, गायक लोगों को ये बताते नजर आ रहे हैं कि अब वो कतर में शोपिंग या अन्य किसी भी चीज के लिए भारतीय रुपये का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं मीका ने इस चीज को मुमकिन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया है। गायक का यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
मीका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में 'मोदी है तो मुमकिन है' लिखते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने गलत खबर फैलाने के लिए मीका को जमकर फटकार लगाई है। लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट पर रूपये का इस्तेमाल काफी सालों से हो रहा है।