Mike Pompeo ने सुषमा स्वराज को बताया 'गूफबॉल', एस जयशंकर ने भड़कते हुए कहा- इस तरह की भाषा...

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2023

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी किताब में भारत की दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की हैं। अब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माइक पोम्पिओ की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पोम्पिओ ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर अपनी किताब 'नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव' में कहा कि सुषमा स्वराज कभी 'महत्वपूर्ण राजनीतिक खिलाड़ी' नहीं थी। पोम्पेओ ने अपनी किताब में जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल का उल्लेख किया है जहां उन्होंने अपने भारतीय समकक्षों के साथ अपने समीकरण के बारे में लिखा है। वे उल्लेख सुषमा स्वराज के खिलाफ कई अपमानजनक टिप्पणी की हैं।

इसे भी पढ़ें: 'India और Maldives अच्छे पड़ोसी', विदेश मंत्री बोले- दोनों पर क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा की साझा जिम्मेदारी

जयशंकर के लिए 'जे' शब्द का इस्तेमाल करते हुए पोम्पिओ ने लिखा, "मेरे दूसरे भारतीय समकक्ष सुब्रह्मण्यम जयशंकर थे। मई 2019 में हमने भारत के नए विदेश मंत्री के रूप में" जे "का स्वागत किया। अंग्रेजी उन सात भाषाओं में से एक है जो वह बोलते है। उनकी मेरी भाषा से कुछ बेहतर है। पॉम्पियो ने किताब में लिखा है, "भारतीय पक्ष में मेरे समकक्ष भारतीय विदेश नीति में सुषमा स्वराज एक महत्वपूर्ण प्लेयर नहीं थीं। इससे बेहतर मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मिलकर काम किया, जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और भरोसेमंद विश्वासपात्र थे। 

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई