Mike Pompeo ने अपने ही देश की मीडिया का उड़ाया मजाक, सऊदी के युवराज को बताया मौजूदा दौर के सबसे बड़े नेताओं में से एक

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2023

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अपनी लेटेस्ट किताब में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या मामले में सऊदी अरब का दृढ़ता से बचाव किया है। उन्होंने अपने ही देश के मीडिया का मजाक उड़ाया है और उनकी आलोचना की है। पोम्पियो अक्टूबर 2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले सऊदी अरब के जमाल खशोगी की हत्या के कुछ दिनों बाद रियाद गए थे। पोम्पेओ ने डोनाल्ड ट्रम्प के शीर्ष राजनयिक के रूप में अपने समय के एक जुझारू संस्मरण "नेवर गिव एन इंच" में लिखा, 'जमाल खशोगी हत्याकांड के बाद सऊदी अरब का दौरा कर मैंने एक तरह से अमेरिकी मीडिया जैसे द वॉशिंगटन पोस्ट, द न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य की बिल्कुल परवाह नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें: Facebook दो साल बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का खाता करेगा बहाल

तुर्की में की गई थी खशोगी की हत्या

2 अक्टूबर 2018, जगह थी इंस्ताबुल दोपहर को एक बजे दूतावास में दाखिल हुआ उन्हें कागजात बनवाने के नाम पर एंबेसी बुलाया गया था। वो बिल्डिंग में अंदर गए लेकिन बाहर नहीं आ पाए। पता चला कि एंबेसी के अन्दर उस शख्स की हत्या कर दी गई। मारे गए शख्स का नाम था जमाल खशोगी। वाशिंगटन पोस्ट के एक स्तंभकार खशोगी ने सऊदी अरब के वास्तविक शासक प्रिंस मोहम्मद के कठोर तरीकों की आलोचना की थी। दावा किया गया था कि खशोगी सऊदी अरब सरकार की आलोचना में वाशिंगटन पोस्ट में कॉलम लिखा करते थे।

प्रमुख खबरें

UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित

Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट

देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde