Miley Cyrus की सीक्रेट सगाई का खुलासा, Avatar 3 प्रीमियर पर चमकी $450,000 की रिंग

By एकता | Dec 04, 2025

मशहूर सिंगर माइली साइरस ने म्यूजिशियन मैक्स मोरांडो से सगाई कर ली है। उनकी सगाई की अटकलें तब शुरू हुईं जब 1 दिसंबर को हॉलीवुड प्रीमियर 'अवतार: फायर एंड ऐश' में माइली को उनकी उंगली में एक चमकीली अंगूठी पहने देखा गया।

माइली की रिंग ने खींचा सबका ध्यान

मैक्स ने एक खास रिंग के साथ माइली को प्रपोज किया। रिंग को जैकी आइचे ने डिजाइन किया है, जिसमें 14-कैरेट पीले सोने के बैंड पर एक कुशन-कट हीरा लगा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब $450,000 (लगभग 3.7 करोड़ रुपये) है।

View this post on Instagram

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus)

इसे भी पढ़ें: बुलिंग की अफवाहों पर ब्रेक, Millie Bobby Brown ने डेविड हार्बर की जमकर तारीफ

प्राइवेसी पर माइली ने क्या कहा?

माइली ने पीपल से कहा कि उन्हें हैरानी है कि वे अपने रिश्ते को इतना प्राइवेट रख पाईं, जिससे उन्हें अधिक आजादी मिली। उन्होंने कहा कि बड़े होने के साथ ही वह अपनी पर्सनल बातों को लेकर अधिक प्रोटेक्टिव हो गई हैं।

उन्होंने अपनी निजी यात्रा को 'अवतार: फायर एंड ऐश' की थीम से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह फिल्म प्यार, परिवार की मजबूती और फिर से जुड़ने के बारे में है, जो उनकी जिंदगी के मौजूदा दौर से मेल खाता है।

इसे भी पढ़ें: Zootopia 2 ने ग्लोबल ऑफिस पर मचाई धूम, चीन में 272 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ रिकॉर्ड तोड़े

रिश्ते की शुरुआत

माइली ने जुलाई 2023 में ब्रिटिश वोग को बताया था कि वह और मोरांडो एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे। उन्होंने मोरांडो की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत अच्छे से ट्रीट करते हैं और उनकी रिस्पेक्ट करते हैं। अंत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरा पार्टनर बहुत हॉट है।'

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में