अनंतनाग मुठभेड़ में CRPF जवान और एक बच्चे की हत्या करने वाला आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के एक जवान और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाले आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के मालबाग इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से संबद्ध जाहिद डास के तौर पर हुई है, जिसने 26 जून को दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहारा में सीआरपीएफ दल पर हमला किया था। कश्मीर पुलिस जोन के ट्विटर पर पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ अनंतनाग के बिजबिहारा में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मी और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाला आतंकवादी जाहिद डास कल श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी सफलता।’’

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय