बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने पाकिस्तान के छह सैनिकों की गोली मारकर की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

कराची। ईरान सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने पाकिस्तान के छह सैनिकों की हत्या कर दी। पहली घटना पर्वतीय पंजगुर जिले में हुई जहां आतंकवादियों ने फ्रंटियर कोर (एफसी) के चार सैनिकों की रविवार को हत्या कर दी। इस घटना से कुछ ही घंटे पहले ईरान सीमा के निकट लोरालई में एफसी के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।


इसे भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर हुई हैकिंग से संसदीय प्रणालियों पर पड़ा असर

ईरानी रिवोल्युशनरी गार्ड के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद अली जाफरी ने पिछले दिनों पाकिस्तान से कहा था कि वह उस प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करे, जिसने बलूचिस्तान से सटे ईरान के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में 27 सैनिकों को मार डाला था। जाफरी अतीत में पाकिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि आतंकियों को सजा देने के लिए ईरान के पास बल प्रयोग का अधिकार है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इन आरोपों को खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह