पश्चिम अफ्रीकी देश गबोन में सेना ने लोकतंत्र बहाल करने के लिए तख्तापलट किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2019

लिबरेविले (गबोन)। पश्चिम अफ्रीकी देश गबोन में सेना ने ‘लोकतंत्र बहाल’ करने के लिए सरकार का तख्तापलट कर दिया है। सोमवार को टीवी पर रिपब्लिकन गार्ड के कमांडर लेफ्टिनेंट ओबिआंग ओंडो केली ने कहा कि सेना ने सरकार का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। उनके साथ सेना की वर्दी पहने दो अन्य सैनिक हथियार पकड़े खड़े थे। राजधानी लिबरेविले में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- बाजार में नकद-धन की दिक्कत होने पर कदम उठाए जाएंगे: RBI गवर्नर

 

अटलांटिक महासागर के तट पर बसे शहर में सेना टैंकों और सशस्त्र वाहनों से गश्त कर रही है। अबतक हिंसा की किसी घटना की रिपोर्ट नहीं है। राष्ट्रपति अली बोंगो 2009 से सत्ता पर काबिज हैं। उनको मस्तिष्काघात होने की खबरों के बीच वह अक्टूबर से देश से बाहर हैं। उन्होंने नव वर्ष के मौके पर हाल में देश को संबोधित किया था।

इसे भी पढ़ें- घरेलू एयरलाइनों ने 2018 में 100 से अधिक विमानों को बेड़े में शामिल किया

 

यह संदेश मोरोक्को में रिकॉर्ड किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। तेल समृद्ध गबोन में करीब 50 बरस से बोंगो और उनके पिता उमर शासन कर रहे हैं। उमर का 2009 में निधन हो गया था। 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला