Milkipur By Election Result: अयोध्या में मिली हार का बदला ले पाएगी बीजेपी? मिल्कीपुर उपचुनाव कैसे समाजवादी के साथ बना प्रतिष्ठा की लड़ाई

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2025

अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर उद्धाटन के ठीक बाद इस सीट पर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के हाथों बीजेपी को मिली शिकस्त भगवा पार्टी के लिए चुभने वाली थी। लेकिन इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले मिल्कीपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव देश के हाई प्रोफाइल बाई इलेक्शन में से एक रहा है। शुरुआती रूझान आने  लगे हैं वहीं दिन ढलते नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। मिल्कीपुर के किले को जीतने के लिए बीजेपी ने इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकी। कई मंत्रियों और विधायकों को तैनात किया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कई बार वहां प्रचार किया। भाजपा की तरफ से मतदाताओं से अयोध्या (फैजाबाद लोकसभा सीट) की हार का बदला लेने का आह्वान किया गया। 

इसे भी पढ़ें: 'मर चुका है चुनाव आयोग, हमें उन्हें सफेद कपड़ा उपहार में देना होगा', मिल्कीपुर उपचुनाव के बाद भड़के अखिलेश

मंच पर कई भाजपा विधायकों के साथ मौजूद मौर्य ने पूछा आप (सपा) अयोध्या के नाम पर उसका मजाक उड़ाते हैं। क्या आप अयोध्या के लोगों का अपमान करेंगे 'भाजपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट मिल्कीपुर से 39 वर्षीय चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतारा है। सपा के अवधेश प्रसाद के फैजाबाद लोकसभा सीट जीतने और उसके खाली होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। अब इस सीट पर उनका बेटा लड़ रहा है।मौर्य ने सपा पर हमला बोलते हुए अपने आक्रामक रुख को दोगुना करते हुए अवधेश प्रसाद के बेटे के नामांकन पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वे (सपा) भी जानते हैं कि वे यह चुनाव हार रहे हैं। परिवार से पहले से ही एक सांसद है, और अब आप एक विधायक भी चाहते हैं? मुझे बताओ, क्या तुम्हें सचमुच इसकी आवश्यकता है? क्या समाजवादी पार्टी को सबक नहीं सिखाया जाना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: Milkipur Assembly Bypoll: अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगा है। जहां एसपी-कांग्रेस गठबंधन ने 43 सीटें जीतीं, वहीं बीजेपी सिर्फ 36 सीटें हासिल कर सकी, जो 2019 की तुलना में 30 सीटें कम है। सिर्फ फैजाबाद ही नहीं, जहां जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था, भाजपा श्रावस्ती भी हार गई, जहां मंदिर निर्माण का नेतृत्व करने वाले नौकरशाह नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को मैदान में उतारा गया था।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?