By अंकित सिंह | Jan 20, 2025
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को मिल्कीपुर निर्वाचन क्षेत्र में आगामी उपचुनाव के लिए अपने इंडिया ब्लॉक सहयोगी समाजवादी पार्टी को 'पूरी ताकत' से समर्थन दिया। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रही है। चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना भाजपा का काम है लेकिन मिल्कीपुर की जनता इस बार उन्हें सबक सिखाएगी। समाजवादी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस ने मिल्कीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है और इसके बजाय उसने सपा उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि मैं मिल्कीपुर की जनता, बीजेपी के नेताओं, योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मैं दिन-रात लोगों की सेवा करूंगा। जनता और भगवान राम के आशीर्वाद से विकास और जनता की सेवा के मुद्दे पर फोकस रहेगा। मैं बीजेपी के लिए सीट जीतने के लिए काम करूंगा। इससे पहले, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक ज्ञापन सौंपकर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 414 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की मांग की।