दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2025

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत रही।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले छह दिन दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया जो कि मध्यम श्रेणी में आता है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी