राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, दिन में हल्की बारिश होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

नयी दिल्ली|  राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ही गर्मी का असर दिखने लगा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान के 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के आसार हैं।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को बताया था कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताहांत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन 15 जून तक बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शहर में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार