दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन भर आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन