दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि, आसमान में आंशिक रूप से बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)की ओर से कहा गया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: करिश्मा कपूर से अलग होना पति संजय कपूर को पड़ा बहुत भारी, हर महीने देने पड़ते हैं इतने रूपए

उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति और उससे दक्षिण पाकिस्तान तथा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बनी चक्रवात की स्थिति के कारण हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अगले दो-तीन दिन तक आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी

Lionel Messi India Tour 2025: मेसी का भारत दौरा शुरू, चैरिटी शो और 7v7 मैच में लेंगे हिस्सा

IndiGo Flight Crisis: डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज