इमरान खान के संबोधन के दौरान उबासी लेते नजर आए मंत्री फवाद चौधरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By टीम प्रभासाक्षी | Sep 18, 2021

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में 20 वीं एससीओ राष्ट्रीय अध्यक्ष परिषद का संबोधन किया। इस दौरान वह अफगानिस्तान को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनने की बात पर जोर देते नजर आए। उनके संबोधन के दौरान,उनके बगल में बैठे मंत्री फवाद चौधरी जम्हाई लेते नजर आए। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फवाद को कई बार जमाई रोकने की कोशिश करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है ,लेकिन अंत में वे रोक नहीं पाते। उनकी इसी हरकत पर इमरान खान और उनकी दोनों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी खिंचाई की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान अब मुख्य रूप से विदेशी सहायता पर ही निर्भर है। उन्होंने अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए तालिबान को समावेशी राजनीतिक ढांचे के लिए किए गए वादों को जरूर पूरा करने के लिए कहा ,जहां सभी जातिय समूह का प्रतिनिधित्व हो।

 आपको बता दें कि पाकिस्तान समेत 8 देशों का समूह SCO दुशांबे में 20 वां शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इन 8 देशों में रूस,कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान ,ताजिकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी