संस्कृति मंत्री ने मेरे विरूद्ध अभद्र और असंसदीय भाषा का किया था इस्तेमाल: धवलीकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

पणजी। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक सुदीन धवलीकर ने लोकसभा में पिछले हफ्ते पीठासीन अधिकारी भाजपा सांसद रमा देवी के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद मोहम्मद आजम खान द्वारा की गयी टिप्पणी की निंदा करते हुए सोमवार को गोवा विधानसभा से बहिर्गमन किया। धवलीकर इस बात से नाराज थे कि इस साल जनवरी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में हुई गोवा मंत्रिमंडल की बैठक में संस्कृति मंत्री गोविंद गावड़े ने उनके विरूद्ध अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था।

एमजीपी विधायक ने सदन में कहा, ‘‘संसद और विधानसभाओं की गरिमा बनायी रखी जानी चाहिए। रमा देवी के खिलाफ आजम खान की अश्लील टिप्पणी निंदनीय है।’’  सदन से बहिर्गमन से पहले उन्होंने कहा, ‘‘ तत्कालीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कला एवं संस्कृति मंत्री ने मेरे विरूद्ध अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। मंत्री मौविन गोदिन्हो और विश्वजीत राणे बैठक में मौजूद थे। विधानसभा को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए और मुख्यमंत्री को उसकी जांच करानी चाहिए।’’ गावड़े ने धवलीकर के आरोप को सरासर झूठ करार दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि जब यह घटना हुई थी तब विधायक को शिकायत करनी चाहिए थी न कि अब।

प्रमुख खबरें

Tennis Ball Exercise से बढ़ाएं अपना Focus और Brain Speed; विशेषज्ञों ने बताए इसके अद्भुत स्वास्थ्य फायदे

Houthi Rebels का Eye for an Eye एक्शन, Bab al-Mandeb Strait में Saudi Arabia की समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान

Video: पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Mahakaleshwar Temple पहुंचे Kartik Aaryan, लिया बाबा का आशीर्वाद

MP Assembly में UCC Bill पास, CM Mohan Yadav ने बताया Golden Day, कहा- अब सबको मिलेगा समान अधिकार