आरिफ मसूद के बयान पर मंत्री सारंग ने दिया पलटवार, कहा- ये बीजेपी है धमकी और दादागिरी नहीं चलेगी

By सुयश भट्ट | Sep 16, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में बिजली बिलों की समस्या लगातार बनी हुई है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि अचानक मासिक औसत से कई गुना ज्यादा बिजली बिल आ रहे हैं। जिसके खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मोर्चा खोला। आरिफ मसूद ने कहा है कि भोपाल की जनता बिजली बिलों से त्रस्त हैं, लेकिन मंत्री विश्वास सारंग ब्यूटीपार्लर में चेहरा चमकाने में व्यस्त हैं।

दरअसल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस ने नरेला विधानसभा अंतर्गत करौंद चौराहे पर बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस दौरान आरिफ मसूद ने स्थानीय विधायक व मंत्री विश्वास सारंग का जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग सवेरे उठकर ब्यूटीपार्लर में चले जाते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि 'विश्वास सारंग और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा में स्मार्ट लगने की होड़ लगी हुई है। मिश्रा कहते हैं कि मैं ज्यादा स्मार्ट हूं। तो विश्वास सारंग और 2-3 घंटे के लिए ब्यूटीपार्लर में चले जाते हैं चेहरा चमकाने के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेला में सारंग के संरक्षण में जुए-सट्टे का खेल चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:MP में रिक्त राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का लिया फैसला 

वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि जो व्यक्ति अधिकारियों के सामने खड़ा नहीं हो पाता था। वह आज धमकी देने की बात कर रहा है। कांग्रेस के नेता ऐसी भाषा का उपयोग क्यों कर रहे हैं। जो नहीं होता है उसी को लेकर भय दिखाया जाता है।

उन्होंने कहा कि मैं चेतावनी देने वाले नेताओं को यह जरूर कहना चाहूंगा कि ये बीजेपी की सरकार है। यहां पर धमकी या दादागिरी दबाव नहीं चलेगा । अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव न बनाएं अपने कारनामों को दबाने के लिए ऐसी राजनीति ना करें।

 

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी