विश्वास सारंग ने कहा- कांग्रेस करती है '3 F' पर काम : फाल्स,फर्जी और फेक

By सुयश भट्ट | Jun 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ट्विटर के फॉलोवर्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। बीजेपी से अपने ट्विटर एकाउंट को लेकर कांग्रेस बता रही है कि किस तरह से उसकी पॉपुलरटी बढ़ रही है और बीजेपी की घटी है। वहीं कांग्रेस नेता अभय तिवारी ने ट्वीट कर लिखा है, "मध्यप्रदेश में कांग्रेस की नंबर 1 सोशल मीडिया टीम और बीजेपी की 2 नंबरी सोशल मीडिया टीम को सोशल मीडिया दिवस की हार्दिक बधाई।"

इसे लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सभी को मालूम है कि कांग्रेस कितनी पॉपुलर है। वह कलाबाकरियों, दंगाइयों और इस देश से घृणा करने वाले लोगों के बीच पॉपुलर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान और चाइना में पॉपुलर है, आतंकवादियों के बीच में पॉपुलर है जो हिंदुस्तान में लगातार खराब स्थिति पैदा करना चाहते है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ढूंढते रह जाओगे की तरह हो गई है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश से सामने आयी डराने वाली तस्वीर, एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल खेल में मिले 

बता दें कि सारंग ने कहा कि कांग्रेस तीन "F" : फॉल्स, फर्जी और फेक पर काम करती है। कांग्रेस और कांग्रेस का सोशल मीडिया के फॉलोअर्स फेक हैं। उनकी न्यूज़ केवल और केवल जनता को गुमराह करने के लिए फर्जी बातें फैलाते हैं। फॉल्स उनकी रगो रगो में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू खानदान की कांग्रेस इस देश में केवल अराजकता फैलाने का काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman: राज्यों को Tax Devolution की दूसरी किस्त, मिले ₹1.09 लाख करोड़

BJP से 2019 के बाद बातचीत हमेशा के लिए बंद हो गई, बोले Uddhav Thackeray

Maharashtra: वाल्मीक कराड के बेटे Sushil Karad पर महिला के घर में घुसकर मारपीट का केस

Manoj Sinha बोले, Jammu Kashmir में Article 370 हटने के बाद 780 से अधिक आतंकी ढेर