कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री हुए मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लंबे समय बाद शामिल हुए। इससे पहले, वह इंदौर और पचमढ़ी में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठकों से नदारद रहे थे।

इंदौर जिले के रायकुण्डा गांव में शाह ने 12 मई को हलमा (सामूहिक श्रमदान और सामुदायिक सहभागिता की जनजातीय परम्परा) के सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

कर्नल सोफिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारत के पक्ष को मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया के सामने रखने वाली टीम का हिस्सा थीं। शाह के बयान पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के खुद संज्ञान लेने के बाद उनके खिलाफ मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों का विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था। फिलहाल यह मामला उच्चतम न्यायालय के विचाराधीन है। कांग्रेस, शाह को राज्य मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किए जाने की लगातार मांग कर रही है।

आरोपों से घिरने के बाद से शाह ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। इसी क्रम में वह मंत्रिमंडल की बैठकों से भी दूर रहे। कर्नल सोफिया के बारे में टिप्पणी करने के बाद शाह ने सोमवार को पहली बार भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शहडोल में आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री यादव के साथ मंच साझा किया था।

प्रमुख खबरें

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत

Gautam Adani Birthday: Hindenburg से Asias Richest तक, Gautam Adani की Unstoppable Comeback Story