साजिश के तहत मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, सरकार अपना काम नहीं कर रही: राहुल गांधी

By अनुराग गुप्ता | Dec 21, 2021

नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र अब समापन की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ ही सियासत गर्माती जा रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष लखीमपुर खीरी मामले को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच लखीमपुर खीरी मामले में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी सदस्यों ने मंगलवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर विजय चौक तक मार्च निकाला। 

इसे भी पढ़ें: संसद में राहुल गांधी ने उठाया लद्दाख में भूमि का मुद्दा, कार्यस्थगन का दिया नोटिस

उन्होंने कहा कि न मीडिया अपना काम कर रही है और न ही सरकार। सच्चाई यह है कि हिन्दुस्तान के एक मंत्री के बेटे ने किसानों को जीप के नीचे कुचलने का काम किया है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं किसानों से माफी मांगता हूं। प्रधानमंत्री एक तरफ माफी मांगते हैं और दूसरी तरफ अपने मंत्रिमंडल में किसान के हत्यारे को रखते हैं और उसे हटाते नहीं हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि हम उन्हें ( गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा) नहीं छोड़ेंगे। आज नहीं तो कल जेल भेजा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम