विदेश मंत्रालय में जयदीप मजूमदार को सचिव (पूर्व), पवन कपूर को सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2024

अनुभवी राजनयिक जयदीप मजूमदार और पवन कपूर को शनिवार को विदेश मंत्रालय में क्रमश: सचिव (पूर्व) और सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया। वर्ष 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी जयदीप मजूमदार वर्तमान में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत हैं।

वहीं, वर्ष 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी पवन कपूर वर्तमान में रूस के मॉस्को में भारत के राजदूत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने सौरभ कुमार के स्थान पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) के रूप में मजूमदार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

आदेश में कहा गया है कि कपूर को संजय वर्मा के स्थान पर विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया है। संजय वर्मा को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख

American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार