रक्षा मंत्रालय ने पोत अधिग्रहण के लिए 15,000 करोड़ के आग्रह पत्र जारी किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने नौसेना और तट रक्षक बल के लिये विभिन्न पोतों और जहाज के अधिग्रहण के लिये 15 हजार करोड़ रुपये मूल्य के चार पोत निर्माण आग्रह पत्र जारी किये हैं। अधिकारियों ने कहा कि सात पोत कारखानों को अगली पीढ़ी के छह मिसाइल पोत बनाने के लिये आग्रह पत्र जारी किये गए हैं तो वहीं आठ द्रुत गश्ती वाहन (एफपीवी) और 12 होवर क्राफ्ट के साथ आठ प्रक्षेपास्त्र सह आयुध नौकाओं के लिये भी आग्रह पत्र जारी किये गए हैं जिससे भारतीय पोत कारखानों की सूची बनाई जा सके।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 15 हजार करोड़ रुपये के पोत निर्माण परियोजनाओं के चार आग्रह पत्र जारी किये हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा, “इसके अलावा अगले कुछ महीनों में पोत निर्माण परियोजनाओं के लिये कुछ और आग्रह पत्र जारी किये जाने की संभावना है।”

इसे भी पढ़ें: भारत में 89 प्रतिशत पारिवारिक कंपनियों के कारोबार में दो साल में विस्तार की संभावना: सर्वे

इसे भी देखें-

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा