पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनायेगा विदेश मंत्रालय, पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर एस जयशंकर ने क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि पासपोर्ट वितरण पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के प्रयासों के तहत पासपोर्ट आवेदकों के पुलिस सत्यापन में लगने वाले समय को कम करने के लिए विदेश मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस बलों के साथ काम कर रहा है। पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर एक संदेश में यशंकर ने कहा कि उनका मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को सुविधाजनक बनाने और वैश्विक गतिशीलता को बढ़ाकर देश के विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालें।

इसे भी पढ़ें: Jaishankar UAE Visit में क्या खास बात रही? नये कार्यकाल में किस मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं विदेश मंत्री?

उन्होंने कहा कि एमपासपोर्ट पुलिस ऐप पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है, 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 9,000 पुलिस स्टेशनों में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, "कागज रहित दस्तावेजीकरण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए पासपोर्ट सेवा प्रणाली को डिजिलॉकर प्रणाली के साथ सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया है।

प्रमुख खबरें

Womens Reservation पर PM Modi का बड़ा कदम, बोले- 16 April से इतिहास रचने को तैयार संसद

Noida Salary Hike Protest | वेतन विवाद ने हिंसक झड़पों को जन्म दिया, क्या हैं मज़दूरों की मांगें?

Krunal Pandya का Bouncer वाला ब्रह्मास्त्र, बोले- पहले से Plan नहीं, बल्लेबाजों को करता हूं Surprise

Health Insurance Policy में बीमारी छुपाना पड़ सकता है भारी, इसे Fraud मानकर रद्द हो सकता है क्लेम