कार्य मंत्रालय ने राज्यों को दी सलाह, कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए साइकिल जैसे गैर-मोटर चालित वाहनों दें बढ़ावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान लोगों द्वारा परिवहन के निजी वाहनों के इस्तेमाल को प्राथमिकता दिए जाने के मद्देनजर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि वे संक्रमण रोकने के लिए साइकिल जैसे गैर-मोटर चालित वाहनों को बढ़ावा दें। मंत्रालय ने राज्यों से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में नकदी रहित तकनीक लागू करने को भी कहा है। मंत्रालय ने कोरोनो वायरस संकट के बीच गैर-मोटर चालित परिवहन को बढ़ावा देने वाले दुनिया के शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका के न्यूयॉर्क ने साइकिल चालकों के लिए 40 मील लंबे नए मार्ग मुहैया कराए हैं और ओकलैंड ने अपनी 10 प्रतिशत गलियों को मोटर वाहनों के लिए बंद कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर