यास चक्रवात से दूरसंचार ढांचे को मामूली नुकसान, लोगों को स्थानीय भाषा में भेजे गये संदेश: डॉट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि चक्रवाती तूफ़ान ‘यास’ से दूरसंचार ढांचे को मामूली नुकसान हुआ है तथा नुकसान को कम करने के लिए लोगों को पहली बार स्थानीय भाषाओं में संदेश देने के लिये नेटवर्क का व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया गया। दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने पीटीआई-से कहा कि यास चक्रवात के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए स्थानीय भाषाओँ में पहली बार ऑडियो संदेश के जरिये सतर्क किया गया।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को कलेक्टर दर से पारिश्रमिक देने की सरकार से मांग

विभाग ने कहा कि चक्रवात का असर पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बकुरा, दक्षिण 24 परगना और झारग्राम और ओडिशा में बालासोर, भद्रक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, क्योंझर और मयूरभंज जिले में पड़ा है। वही सूत्रों के अनुसार दूरसंचार ढांचे पर चक्रवात से 5 से 7 प्रतिशत प्रभाव पड़ा है। इसका मुख्य कारण बिजली कट जाना रहा है। बिजली उपलब्ध होने के बाद प्रभावित क्षेत्र में सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर