लड़की को मिलने के लिए मॉल के स्कैरी हाउस ले गया दोस्त, फिर भूतों से डराकर किया रेप

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 13, 2021

देश में दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज देश के कई कोनों से लड़कियों के साथ रेप के मामले सामने आते हैं। अब ताजा मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। दरअसल 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दोस्त पहले मॉल में बने भूत बंगले में लड़की को ले गया और फिर उसे भूतों से डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: संजय सिंह ने राज्यसभा में दिया नोटिस, दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था की तरफ खींचा ध्यान 

मामले में पीड़िता का कहना है कि दोनों के बीच दोस्ती फेसबुक से शुरु हुई थी। पहले दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत होती थी। फिर एक दिन दोस्त ने उसे सूर्या मॉल में मिलने के लिए बुलाया और यहां पर उसे स्कैरी हाउस ले गया। जिसके बाद उसे भूतों से डराकर और अंधेरे का फायदा उठाकर रेप किया। 

इसे भी पढ़ें: नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ जबरन कराया दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला को दिया तीन तलाक 

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और पूरी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने लड़की के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है और साथ ही स्कैरी हाउस के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष