O Romeo Movie | विशाल भारद्वाज की फिल्म में Shahid Kapoor का जलवा, पत्नी मीरा और भाई ईशान ने की जमकर तारीफ

By रेनू तिवारी | Feb 14, 2026

बॉलीवुड के पावरहाउस परफॉर्मर शाहिद कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन शाहिद के लिए सबसे खास तारीफ उनके घर से आई है। उनकी पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म और शाहिद के अभिनय की जमकर सराहना की है।

राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘मेरा रोमियो, जब वह पूछते हैं ‘मैं हूं कि हूं नहीं?’, याद रखना, तुम हो। और वही हो।’’ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘...आंखें जो हजारों शब्द बोलती हैं, और दिल जो हर बार खुद को संभाल लेता है।” राजपूत ने कहा, ‘‘क्योंकि जो आपको थामे रखता है वह है रोशनी...शानदार कहना कम पड़ेगा। मुझे आप पर बहुत गर्व है। ‘ओ रोमियो’ अब सिनेमाघरों में।”

इसे भी पढ़ें: Palash Muchhal Defamation Case | बॉम्बे हाई कोर्ट का सख्त रुख, निर्माता विज्ञान माने पर लगाया प्रतिबंध

खट्टर ने कपूर के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड कीं। उन्होंने लिखा, “भाई, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम आसमान की ऊंचाइयों और बेहतरीन भूमिकाओं के हकदार हो।” खट्टर ने लिखा, “ ‘ओ रोमियो’ अभी सिनेमाघरों में जाकर देखो, रॉक कॉन्सर्ट जैसा अनुभव मिलेगा। यह पूरी तरह से धमाकेदार फिल्म है।” यह फिल्म कपूर और भारद्वाज की चौथी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ में साथ काम किया था। ‘ओ रोमियो’ में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मेसी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

प्रमुख खबरें

Festive Bike Offers 2026: Hero, Honda, Bajaj और Yamaha की बाइकों पर मिल रही बंपर छूट, पढ़ें माइलेज और फीचर्स की पूरी जानकारी

DA आदेश न मानने पर Punjab High Court का एक्शन, मुख्य सचिव पर जुर्माना और कोर्ट में तलब

Child Psychology Game: कौन कितना करीब है? इस खेल से समझें अपने बच्चे के दिल का हाल

अपमानजनक भाषा पर Delhi High Court सख्त, Nishikant Dubey केस में Mahua Moitra को समन