मेरठ के शास्त्री नगर में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देकर भागा बदमाश

By राजीव शर्मा | Aug 18, 2021

मेरठ के सबसे पॉश इलाके शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में मंगलवार दोपहर को एक बदमाश ने ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह बदमाश अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचा और उसके बाद व्यापारी को धमकी देते हुए 3.6 लाख की 12 अंगूठियां लूट ली। यहां राज ज्वेलर्स नाम के शोरूम पर खरीदारी करने के बहाने पहुंचा बदमाश अंगुठियों का पूरा डिब्बा लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित व्यापारी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पीछे दौड़े। जिसके बाद यह बदमाश बाइक से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में अन्य बाइक सवार बदमाश भी खड़े थे। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने इंस्पेक्टर व CO का घेराव कर नारेबाजी की है।

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद हैंडलूम व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन अरोड़ा और अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने CO सिविल लाइन देवेश सिंह और इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा का घेराव कर हंगामा कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि शास्त्रीनगर में हर बार दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना होती है और यहां पुलिस की सुरक्षा नहीं है। बाद में CO ने व्यापारियों को समझाते हुए कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद कैदियों से मुलाकात की इजाजत मिलते ही अपनों को सामने देख भर आई परिजनों की आंख 

पीड़ित ज्वैलरी व्यापारी सौरभ गर्ग ने नौचंदी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 12 अंगूठियों की कीमत 3 लाख 60 हजार थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता चला कि कुछ दूरी पर एक अन्य बाइक पर भी दो युवक संदिग्ध नजर आए। बताया गया है कि 50 मीटर की दूरी पर दो अन्य बदमाश भी खड़े थे। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

UNSC की पावर टेबल से Pakistan बाहर, 5 नए देशों की एंट्री, जानें पूरी List

Operation Sheruwali के तहत Rajouri के जंगलों में सेना का सबसे बड़ा ऑपरेशन और गहराया, LoC पर घिर गए आतंकी!

Operation Blue Star की बरसी से पहले Gurugram में खालिस्तानी धमकी, नगर निगम को उड़ाने का Email

7 बार IVF फेल, मिसकैरेज का दर्द! Surrogacy से मां बनीं एक्ट्रेस Sambhavna Seth, घर आए Twins