'उन्हें उड़ने दो, उनके पंख मत काटो': हिजाब मामले पर बोलीं मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू, वीडियो वायरल

By प्रिया मिश्रा | Mar 28, 2022

कर्नाटक में स्कूल में हिजाब पहनने के मामले में कोर्ट का फैसला आ चुका है लेकिन फिर भी इस विषय पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वे हिजाब विवाद मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस वीडियो में हरनाज समाज से लड़कियों को निशाना बनाना बंद करने की अपील कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: लैक्मे फैशन वीक के नए शो स्टॉपर बने AAP नेता राघव चड्ढा, हीरो की तरह किया रैम्प वॉक, वीडियो वायरल

इसके बाद हरनाज़ ने कहा, "आप हमेशा लड़कियों को क्यों निशाना बनाते हो? अब भी आप मुझे निशाना बना रहे हो। जैसे, हिजाब के मुद्दे पर भी लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें जिस तरह से जीना है, जीने दो, उसे उसकी मंजिल तक पहुंचने दो, उसके पर मत काटो, अगर आपको पर काटने हैं तो खुद के काटने चाहिए।" इसके बाद हरनाज़ ने रिपोर्टर से उनकी यात्रा, उनके सामने आने वाली बाधाओं और इस साल की शुरुआत में सौंदर्य प्रतियोगिता में सफलता के बारे में पूछने के लिए कहा।

कर्नाटक उच्च न्यायालय की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने हाल ही में उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें शैक्षणिक संस्थानों की कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति मांगी गई थी। अदालत ने कहा था कि हिजाब इस्लाम में आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है। कोर्ट के फैसले में यह भी कहा गया था कि शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित पोशाक नियम का पालन किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी