मिसाइलों से हमले...व्हाइट हाउस को फोर्स ने घेरा, अमेरिका में खौफ!

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2026

अमेरिका में इस वक्त हमले का जबरदस्त खौफ देखा जा सकता है। वाइट हाउस की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है क्योंकि ईरान ने सीधी चेतावनी दी है कि इजराइल और यूएस को अब छोड़ा नहीं जाएगा। ईरान की तरफ से नेतन्याहू को भी टारगेट पर लिया गया है। इसी को देखते हुए अमेरिका ने अपनी सुरक्षा को और ज्यादा सख्त कर दिया है। जबरदस्त हमला हो सकता है ईरान अब कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। यह सुनिश्चित हो चुका है। ईरान ने बड़ी धमकी दे दी है। इतना ही नहीं वाइट हाउस के अलावा जो पूर्व राष्ट्रपति है उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देश भर के जो प्रमुख स्थान है वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: खामनेई की मौत के बाद ईरान में नए खलीफा को लेकर बड़ी खबर! हिली दुनिया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी हमलों की निंदा की है। अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय विश्व व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई। ईरान ने जवाबी हमला करते हुए मध्य पूर्व में गतिरोध पैदा कर दिया है और एक और युद्ध के कगार पर खड़ा कर दिया है। इन हमलों को"अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु से संबंधित खबरों पर टिप्पणी करने से परहेज किया।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ