खामनेई की मौत के बाद ईरान में नए खलीफा को लेकर बड़ी खबर! हिली दुनिया

Khamenei
AI Image
अभिनय आकाश । Mar 1 2026 9:20AM

सबसे बड़ा टारगेट अयातुल्लाह अली खामनेई ही थे। ईरान ने ऑफिशियल जानकारी दी है कि अब बहुत जल्द ईरान का जो नया सुप्रीम लीडर है नया नेता है उसकी घोषणा कर दी जाएगी। अब वो कौन नाम होगा यह जरूर देखना होगा।

खामनेई की मौत पर जल्द नए नेता की घोषणा की जाएगी। ईरान का साफ तौर पर कहना है ईरानी मीडिया ने जानकारी दी है कि नए नेता की यानी कि खामई की मौत के बाद अब जल्द एक नए सुप्रीम लीडर की घोषणा की जाएगी। डॉनल्ड ट्रंप या इजराइल की अगर बात की जाए तो रिजीम चेंज की यहां पर बात सामने आ रही थी। सबसे बड़ा टारगेट अयातुल्लाह अली खामनेई ही थे।  ईरान ने ऑफिशियल जानकारी दी है कि अब बहुत जल्द ईरान का जो नया सुप्रीम लीडर है नया नेता है उसकी घोषणा कर दी जाएगी। अब वो कौन नाम होगा यह जरूर देखना होगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल को मिलेगी इसकी कड़ी सजा, खामनेई की मौत के बाद बौखलाया ईरान

खामेनेई के बाद 'सर्वोच्च नेता' कौन बन सकता है?

रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के संविधान में विलायत-ए-फकीह (इस्लामी न्यायविद का संरक्षण) के सिद्धांत के तहत सर्वोच्च नेता का धर्मगुरु होना अनिवार्य है। इस सिद्धांत के अनुसार, नौवीं शताब्दी में गुम हो चुके शिया मुस्लिम बारहवें इमाम के लौटने तक, सत्ता एक वरिष्ठ धार्मिक विद्वान के पास होनी चाहिए। खामेनेई और उनके पूर्ववर्ती, इस्लामी गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के शासनकाल में, सर्वोच्च नेता को राज्य के सभी मामलों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार है, लेकिन इस प्रणाली को पहले कभी ऐसी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच दुबई के बुर्ज खलीफा के पास विस्फोट, जानिए कैसा है इसका बीमा इंतजाम

दावेदारी में आगे ये नाम

होज्जत-उल-इस्लाम मोहसेन कोमी-अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार हैं।

अलीरेजा अराफी-एक सीनियर मौलवी हैं। गार्डियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट दोनों के सदस्य हैं। ईरान के मदरसा सिस्टम को लीड करते हैं।

मोहसेन अराकी-असेंबली ऑफ एक्सपर्ट के सीनियर सदस्य हैं। उत्तराधिकार की चर्चा में नाम आता है।

गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई-ईरान के न्यायपालिका के प्रमुख है। मुश्किल समय में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़