ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले- हमारी सेना दुनिया में सबसे मजबूत

By अनुराग गुप्ता | Jan 08, 2020

ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि ईरान ने इराक में स्थित अमेरिकी के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करते  हुए दर्जनभर से अधिक मिसाइलें दागी हैं। पेंटागन ने ईरान के इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका और गठबंधन सेना के ठिकानों पर 1 दर्जन से अधिक मिसाइलों से हमला किया गया है।

हमले के बाद अमेरिका ने क्या कुछ कहा ?

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सब ठीक है! ईरान ने इराक में स्थित दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में जो नुकसान हुआ है उसका जायजा लिया जा रहा है। इसी के साथ ट्रंप ने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। हालांकि इस पूरे मामले में ट्रंप बुधवार को अपना बयान जारी करेंगे।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र