मिशन 272+ : देशभर में पत्रकार वार्ता करेंगे केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ऐलान किया कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा अन्य प्रतिष्ठित नेता अगले चार दिन समूचे देश में अलग-अलग स्थानों पर करीब 50 पत्रकार वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें: रामविलास पासवान का दावा, लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी दोबारा बनेंगे PM

बयान में कहा गया है कि भाजपा नीत सरकार की ओर से हाल में समाप्त हुए संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किये गए विधेयकों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जाएगा।  भाजपा ने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, थारवरचंद गहलोत, डॉ जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूनम महाजन, समेत अन्य मंत्री एवं नेता विभिन्न स्थानों पर संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार