अफगानिस्तान में अभियान पूरा हुआ, सैनिकों को वापस बुलाने पर ध्यान केंद्रित: अमेरिकी रक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका का अभियान पूरा हो गया है और उनका विभाग देश से ‘‘अपने लोगों और साजो सामान को बाहर निकालने’’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अप्रैल में एलान किया था कि अफगानिस्तान से इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लिया जाएगा। बजट प्रस्ताव पर सुनवाई के दौरान ऑस्टिन ने संसद की सशस्त्र सेवा समिति को बताया कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने काफी साजोसामान निकाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी काफी कुछ चीजें कर रहे हैं। खुफिया, निगरानी और सैनिक सर्वेक्षण मिशन जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) से भेजे जा रहे हैं, हमारे कई युद्धक विमान अभियान खाड़ी से चलाए जा रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी