‘मिशन मुस्कान’ के तहत 24 घंटे में गौतम बुद्धनगर पुलिस ने किया लापता हुए 5 बच्चे बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ के तहत विभिन्न जगहों से लापता पांच बच्चों को सकुशल बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस की एक अधिकारी ने दी। अपर पुलिस आयुक्त पुष्पांजलि ने बताया कि लापता हुए बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुध नगर पुलिस ने ‘मिशन मुस्कान’ शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सोमवार को सलारपुर गांव से लापता हुए दो बच्चों को बरामद किया। उन्होंने बताया कि ये दोनों बच्चे सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को ये दोनों सलारपुर कॉलोनी से लापता हो गए थे और इनकी मां ने थाना सेक्टर 49 में इनके अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।

इसे भी पढ़ें: शिवेसना-भाजपा के संबंध आमिर खान-किरण राव के रिश्ते की तरह : संजय राउत

उन्होंने बताया कि कस्बा सूरजपुर से लापता हुए राजन नामक 13 वर्षीय किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया है, जिसके तहत 15 स्पेशल टीमें बनाकर लापता हुए बच्चों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून से अब तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने लापता हुए 20 बच्चों को बरामद किया है।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई

Bihar Flood: भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन महीने का वेतन

पंजाब में Manish Sisodia ने किया AAP के महासंपर्क अभियान का एलान, Sukhbir Badal ने कसा तंज