मिशन उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने घोषणा पत्र पर शुरू किया काम, मेरठ भी आएगी समिति

By राजीव शर्मा | Aug 18, 2021

मेरठ। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर का घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके लिए सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में "चुनाव घोषणा पत्र" समिति गठित की गई है। यह समिति 21 अगस्त को मेरठ पहुंचेगी। समिति पहले किसानों से मिलेगी फिर उसके बाद विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल से भेंट करेगी। उनसे सुझाव व समस्याएं आदि सुनेगी। जिसे बाद में घोषणा पत्र का हिस्सा बनाया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी तैयारियों को तेज कर दिया है। हर स्‍तर पर रणनीति बनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: डीएम और एसएसपी ने किया मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार का औचक निरीक्षण

बैठक में प्रवक्ता अखिल कौशिक, हरिकिशन अम्बेडकर, मोनिन्दर सूद,डॉ युसुफ कुरैशी, सतीश शर्मा नसीम कुरैशी, आदित्य शर्मा,जगदीश शर्मा, डा दिनेश मोहन शर्मा, माया प्रकाश शर्मा,महेन्द्र शर्मा,रोहित राणा, गौरव भाटी,युगांश राणा,नीतीश भारद्वाज, विनोद सोनकर, नसीम सेफी,हर्ष ढाका, सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश