घर पर गुलाब जामुन बनाते समय ना करें ये मिसटेक्स

By मिताली जैन | Dec 25, 2022

गुलाब जामुन खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। यूं तो हम इसे बाजार से मंगवाकर खाते हैं। लेकिन इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। हालांकि, जब आप घर पर गुलाब जामुन बनाते हैं तो कभी वह सख्त हो जाता है, तो कभी तलते समय फट जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हम घर पर गुलाब जामुन बनवाते समय करते हैं और हमें इससे बचना चाहिए- 

जब भी आप गुलाब जामुन बनाते हैं तो ऐसे में कई बार उसे तेज आंच पर फ्राई करते हैं। लेकिन ऐसा करने से बाहर से इनका कलर एकदम ब्राउन आएगा, लेकिन अंदर से वह सख्त रहेंगी। इसलिए, तेल को हमेशा मीडियम आंच पर गर्म करें फिर मीडियम लो कर लें। बैच में गुलाब जामुन डालें तो ऐसे में एक बार में बहुत अधिक गुलाब जामुन न डालें। आप इसे बीच-बीच में हिलाएं। मध्यम धीमी आंच पर अच्छे ब्राउन रंग का होने तक तलें।

इसे भी पढ़ें: Recipe Of The Day: क्रिस्पी और टेस्टी पापड़ पराठा बनाने का तरीका जानें

आटे का बहुत अधिक सख्त होना

अगर गुलाब जामुन बनाते समय आटा सख्त होता है। तो ऐसे में गुलाब जामुन तलते समय वे सख्त हो जाते हैं। इसलिए आटे को नरम होने तक गूंथिए। रेसिपी के अनुसार आप दूध, पानी या अंडा इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे एक बार में ना डालें। इसके बजाय दूध, पानी या अंडे को धीरे-धीरे मिलाएं। आप अपनी हथेली की सहायता से आटे को नरम और चिकना होने तक मलें। 

गुलाब जामुन तलते समय फटने से कैसे बचें

कई बार गुलाब जामुन तलते समय उनमें दरारें आने का संभावित कारण है। इसके कई कारण हो सकते हैं। मसलन, बहुत अधिक मात्रा में बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा मिलाना, आटा अच्छी तरह से ना गूंथना, तेल का बहुत अधिक गर्म होना या फिर गर्म ना होना आदि। ऐसे में जब आप इसे बना रहे हैं तो आप बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर का प्रयोग हमेशा व्यंजन के माप के अनुसार ही करें। साथ ही आटे को बहुत अच्छी तरह से गूथ लीजिये। यह मुलायम और चिकना होना चाहिए। हमेशा नरम हाथों से गोले बना लें और गेंद में कोई दरार नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आप तेज़ आंच पर तेल गरम करें फिर मध्यम आंच पर स्विच करें। ध्यान रखें कि तेल में धुआं नहीं होना चाहिए। अब गुलाब जामुन डालें और धीमी आंच पर एक परफेक्ट ब्राउन कलर होने तक भूनें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड