भाजपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- बसपा के कार्यक्रम के खिलाफ सरकारी मशीनरी का किया दुरुपयोग

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को पार्टी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेरे दिशानिर्देशन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में बसपा द्वारा प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा, तरक्की आदि को लेकर विचार संगोष्ठी के कार्यक्रम प्रदेश के ज़िलों में चल रहे हैं। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बसपा समेत तमाम राजनीतिक दलों ने वोटर्स को लुभाने की कोशिशें जारी कर दी हैं। इसी क्रम में बसपा ने सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की। सतीश चंद्र मिश्र का मानना है कि दलित के साथ अगर ब्राह्मण वोट मिल जाएं तो फिर से सत्ता में वापसी की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: चिकित्सा पाठ्यक्रमों में आरक्षण देर से और चुनावी राजनीतिक स्वार्थ के लिए लिया गया फैसला : मायावती 

इसी बीच बसपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने इस कार्यक्रम के विरुद्ध खुलकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार ने इस कार्यक्रम पर नई शर्तें और पाबंदी लगाना शुरू कर दिया है। बसपा इसकी निंदा करती है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान