मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता पुलिस की पूछताछ, चुनाव प्रचार के दौरान दिया था भड़काऊ भाषण

By अंकित सिंह | Jun 16, 2021

सुप्रसिद्ध फिल्म ऐक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मिथुन चक्रवर्ती से भड़काऊ भाषण मामले में कोलकाता पुलिस पूछताछ कर रही है। मिथुन पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। दरअसल, प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने कई ऐसे डायलॉग बोले थे जिसकी वजह से विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं कोबरा हूं, कोई हक छीनेगा तो मैं खड़ा हो जाऊंगा। इसके अलावा मिथुन ने अपने मशहूर डायलॉग 'मारूंगा यहां लाश गिरेगी श्मशान में' भी बोला था। मिथुन ने यह भी बोला था कि 'मैं पानी का सांप नहीं हूं, मैं कोबरा हूं, दंश मारने के काम तमाम हो जाएगा।' इन तमाम बयानों को लेकर मिथुन चक्रवर्ती फिलहाल मुश्किलों में नजर आ रहे हैं। कोलकाता पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। आपको यह भी बता दे कि आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए खूब प्रचार किया।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए