Floor Cleaning: पोंछा लगाते समय बस पानी में मिला दें ये चीजें, घर से गायब हो जाएंगे चीटियां और कॉकरोच

By अनन्या मिश्रा | Aug 03, 2024

फर्श की सफाई करना इतना भी मुश्किल नहीं होता है। लेकिन कई बार अच्छे से सफाई करने के बाद भी घर में कॉकरोच और चीटियां रेंगते नजर आते हैं। हालांकि अगर आपके घर में छोटा बच्चा है, तो घर की फर्श पर चीटियों का चलना आम बात है। क्योंकि बच्चे खाने के चीजें घर में यहां-वहां गिराते रहते हैं। लेकिन अगर आपके घर में बच्चे नहीं हैं और इसके बाद भी घर की फर्श पर चीटियां और कॉकरोच नजर आते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इसे भी पढ़ें: Vrat Wali Recipes: व्रत में बिना नमक के बना सकती हैं ये रेसिपी, महसूस नहीं होगी कमजोरी

काली मिर्च पाउडर

आपको बता दें कि चीटियों को काली मिर्च की महक पसंद नहीं होती है। ऐसे में अगर आप किसी कोने पर चीटियों को देखते हैं और उस जगह पर काली मिर्च पाउडर डालते हैं, तो वहां से चीटियां भागने लगती हैं। अगर आप पानी के पोछे में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पोछा लगाती हैं, तो इसकी महक से चीटियां और कॉकरोच नहीं आएंगे।

डिटॉल

इसके अलावा चीटियों और कॉकरोच को डिटॉल की महक भी पसंद नहीं होती है। इसलिए रोजाना पोछा लगाने से पहले पानी में एक ढक्कन डिटॉल मिलाकर पोछा लगाने से न सिर्फ चीटियां और कॉकरोच बल्कि कीटाणू भी घर से दूर रहेंगे। वहीं अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो आपको पानी में डिटॉल डालकर पोछा लगाना चाहिए।

नमक और नींबू

चीटियों और कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए आप 1 कप पानी में नींबू का रस और नमक मिलाकर कर स्प्रे बना लें। फिर पोछा लगाने के बाद इस स्प्रे को घर की दीवारों और दरवाजों के किनारों पर मार दें। क्योंकि चीटियां और कॉकरोच इन्हीं जगहों से निकलते हैं। ऐसे में यह स्प्रे करने से चीटियां और कॉकरोच बाहर नहीं आएंगे।

बेकिंग सोडा और सिरका

पोछा लगाने से पहले पानी में 1 चम्मच सिरका और उतनी ही बेकिंग सोडा मिला लें। फिर इस पोछे वाले पानी में बर्तन धोने वाला कोई लिक्विड मिलाकर पोछा लगाएं। इससे भी आपके घर में चीटियां और कॉकरोच नहीं आएंगे।

प्रमुख खबरें

Myanmar training camp case: भारत आया मैथ्यू वैनडाइक फिर जाएगा अमेरिका, कोर्ट ने 24 फरवरी तक दी राहत

Gurmeet Choudhary ने बिहार से मांगा फिल्म Tum Mere Ho के लिए सपोर्ट, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

Sharad Purnima पर लड्डू गोपाल का करें श्वेत श्रृंगार, मुकुट में चंद्रिका लगाना न भूलें

फिल्मकार Madhur Bhandarkar बनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर फिल्म