Mizoram Bridge Collapse | रेलवे ने जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2023

मिजोरम पुल ढहना: रेल मंत्रालय ने मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने के कारण की जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस हादसे में 22 श्रमिकों की मौत हो गई थी। रेल मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, समिति गठन की तारीख से एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। आदेश में कहा गया है कि समिति के चार सदस्य आरडीएसओ के बीपी अवस्थी, आईआईटी दिल्ली के डॉ दीप्ति रंजन साहू, आईआरआईसीएएन के शरद कुमार अग्रवाल और एनएफ रेलवे के मुख्य ब्रिज इंजीनियर संदीप शर्मा हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi in Greece | ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी, भव्य तरीके से हुआ स्वागत, एथेंस में अपने होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की

आइजोल के पास बैराबी-सैरांग नई लाइन परियोजना में निर्माणाधीन रेलवे पुल बुधवार को ढह गया, जिससे 22 श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। लापता चार मजदूरों के शव गुरुवार को मिले. एक मजदूर अभी भी लापता है और लापता मजदूर की तलाश में तलाशी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में पवार चाचा-भतीजे की जोड़ी ने ऐसी गुगली डाली कि सारे राजनीतिक दल बोल्ड हो गये हैं

पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। घटना के समय 26 कर्मचारी मौजूद थे। रेलवे ने कहा कि बुधवार को हुई दुर्घटना एक गैंट्री के ढहने के कारण हुई, जो कुरुंग नदी पर निर्माणाधीन पुल पर शुरू की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: Madhumita Shukla Murder Case | पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को जेल से रिहा करने के आदेश, मधुमिता हत्याकांड में मिली थी उम्रकैद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रमिकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. उन्होंने मामूली रूप से घायल हुए लोगों के लिए 50,000 रुपये के अनुग्रह मुआवजे की भी घोषणा की।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी