By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020
आइजोल। मिजोरम में चार सुरक्षाकर्मियों सहित 28 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 2,722 हो गए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में बीएसएफ के तीन सुरक्षाकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान शामिल हैं। नए मामलों में से सबसे अधिक 26 मामले आइजोल जिले से हैं, उसके बाद लुंगलेई और कोलासिब जिले में एक-एक मामला सामने आया है।