मिजोरम में कक्षा आठ तक के स्टूडेंट्स के लिए बंद होंगे स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

आइजोल। मिजोरम में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद राज्य सरकार कक्षा आठ और उससे नीचे की कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूलों को बंद करेगी। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में यह जानकारी दी गई है जो शनिवार से लागू हुई। कक्षा पांच से आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल एक मार्च को फिर से खोल दिए गए थे जबकि कक्षा तीन और चार के स्कूल एक अप्रैल को खुले थे। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 मामलों की बढोतरी के मद्देनजर गिरजाघरों में रात की प्रार्थना पर भी रोक लगा दी है और राज्य की राजधानी आइजोल और जिला मुख्यालयों में रात के कर्फ्यू की मौजूदा अवधि भी बढ़ा दी है। शुक्रवार रात में जारी किये गए नये दिशा निर्देश के अनुसार, कक्षा आठ और उससे नीचे के छात्रों के लिए केवल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी क्योंकि सामान्य कक्षाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 726 करोड़ की राजमार्ग परियोजनाओं को सरकार ने दी मंजूरी

इसमें कहा गया है कि गिरजाघरा, सिनेमा हॉल, सामुदायिक हॉल, पिकनिक स्पॉट और रिसॉर्ट जैसे मनोरंजन के अन्य स्थानों को उनकी बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोलने की अनुमति है। इसमें कहा गया है कि किसी अंतिम संस्कार, शादी और किसी भी सामाजिक या राजनीतिक सभा में उपस्थित लोगों की संख्या 50 निर्धारित की गई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के तहत दुकानें, होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। दिशानिर्देश में कहा गया है कि अन्य राज्यों से लौटने वाले सभी लोगों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के साथ की जाएगी और जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें स्व-निगरानी के साथ सात दिनों के लिए घरेलू पृथक-वास में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में शनिवार को कोविड​​-19 के 25 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,583 हो गई।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट