पद छोड़ने का एमजे अकबर का निर्णय सही है: रामदास अठावले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2018

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के इस्तीफे को ‘‘सही निर्णय’’ करार दिया और कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की ‘‘ठीक तरीके से जांच’’ होनी चाहिए। पत्रकार से नेता बने 67 वर्षीय अकबर को यौन उत्पीड़न के बढ़ते आरोपों के कारण आज पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनके खिलाफ कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे से ‘‘आरोप सही साबित’’ होते हैं।

 

नरेन्द्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री अठावले ने कहा कि विपक्ष भी अकबर से इस्तीफे की मांग कर रहा था। अठावले ने कहा, ‘‘विपक्ष भी उनसे इस्तीफा मांग रहा था। एम जे अकबर ने जो निर्णय किया है वह ठीक है।’’ अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सहयोगी है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके खिलाफ लगे आरोपों की उचित जांच होनी चाहिए।’’ 

 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान